Firozabad police encounterFirozabad police encounter
Spread the love

Firozabad police encounter :उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपियों को एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों सगे भाइयों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग

खेरगढ़ थाना क्षेत्र का है पूरा मामल

Firozabad police encounter:यह दर्दनाक घटना फिरोजाबाद जिले के थाना खेरगढ़ क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को एक नाबालिग किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान, इलाके के दो दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने सबूत मिटाने और विरोध को कुचलने के नीयत से किशोरी पर डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में ही अधमरी हालत में पड़ी रही और आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपी भाई

Firozabad police encounter:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और फौरन मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गईं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध आरोपी थाना खेरगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छिपे हुए हैं और वहां से भागने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जंगलों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

हथियार और बाइक बरामद, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

Firozabad police encounter:पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान जगत और ऋषि के रूप में की है, जो आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से:

  • दो अवैध देशी तमंचे
  • कारतूस
  • एक मोटरसाइकिल (बाइक)

read this:-Madhya Pradesh Foundation Day: सीएम मोहन यादव ने कृषि, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य की प्रगति को रेखांकित किया