DelhiDelhi
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi : कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पीएफ बैलेंस चेक करने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए बार-बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा शुरू की गई नई सुविधा के तहत, अब ईपीएफओ ने आधिकारिक तौर पर व्हाट्सएप सर्विस लॉन्च कर दी है, जिससे घर बैठे चुटकियों में सारी जानकारी मिल जाएगी।

व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें अपना PF बैलेंस और पासबुक?

Delhi इस नई सुविधा का लाभ उठाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक नंबर 8796441800 सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप चैट बॉक्स में जाकर ‘Hi’ लिखकर भेजना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा और फिर आप आसानी से अपना बैलेंस या पासबुक प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आपका यह व्हाट्सएप नंबर आपके UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से लिंक होना जरूरी है।

QR कोड स्कैन करके भी ले सकते हैं इस सेवा का फायदा

Delhi यदि आप नंबर सेव नहीं करना चाहते हैं, तो ईपीएफओ द्वारा जारी किए गए विशेष QR कोड को स्कैन करके भी इस सेवा का सीधा उपयोग कर सकते हैं। कोड स्कैन करते ही व्हाट्सएप पर चैट विंडो अपने आप खुल जाएगी। इसके बाद ‘Hi’ भेजकर आप अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं और बिना किसी झंझट के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

व्हाट्सएप चैट पर मिलेंगे ये चार प्रमुख विकल्प

Delhi जैसे ही आप व्हाट्सएप पर चैट की शुरुआत करेंगे, आपके सामने स्क्रीन पर चार मुख्य विकल्प प्रदर्शित होंगे:

  • PF Balance: खाते में कुल जमा राशि की जानकारी।
  • Last 5 Transactions: आपके पिछले पांच लेन-देन का विवरण।
  • Passbook Download: पीएफ पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा।
  • Change Language: अपनी पसंद की भाषा बदलने का विकल्प।

ये भी पढ़े: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दी टिप्पणी से नाराज यादव समाज