Delhi RK Puram car bike accidentDelhi RK Puram car bike accident
Spread the love

Delhi RK Puram car bike accident:दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके से एक हैरान करने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक बेकाबू कार ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस पूरी डरावनी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

Delhi RK Puram car bike accident:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे हुई। मुनिरका गांव का रहने वाला 21 वर्षीय तनिष टोकस अपनी ब्लैक कलर की मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी करके उस पर बैठा हुआ था। तभी भीकाजी कामा प्लेस से आर.के. पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही एक नीले रंग की होंडा अमेज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार तनिष छिटककर सड़क पर गिर गया, गनीमत यह रही कि वह खुद कार के साथ नहीं घसीटा, वरना एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। हालांकि, कार चालक ने रुकने के बजाय बाइक को कई मीटर तक सड़क पर घसीटना जारी रखा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

Delhi RK Puram car bike accident:घटना की सूचना मिलते ही आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत रात करीब 10:22 बजे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल होंडा अमेज कार को अपने कब्जे में ले लिया है और कार चला रहे 73 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी वेणु गोपाल (निवासी वसंत कुंज) को भी पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित तनिष टोकस का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं, आरोपी ड्राइवर का भी मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में शराब पीने या नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम से भी एक महिला बाइकर को कार द्वारा टक्कर मारे जाने का ऐसा ही मामला सामने आया था, जो एक बार फिर सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

read this:-Tejas Mk1A delivery delay : तेजस Mk1A की डिलीवरी में क्यों हुई देरी? HAL ने बताई बड़ी वजह, जल्द शुरू होगी सप्लाई