Delhi Crime NewsDelhi Crime News
Spread the love

Delhi Crime News:देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की दो बेहद डरावनी और शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। करोल बाग और कालकाजी जैसे इलाकों में हुई दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

करोल बाग इलाके में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी

Delhi Crime News:पहली घटना मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक छह साल की छोटी बच्ची को हवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई है।

सतर्क स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

Delhi Crime News:गनीमत यह रही कि वारदात के तुरंत बाद सतर्क पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में गैंगरेप

Delhi Crime News:दूसरी खौफनाक घटना दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी और इस्कॉन मंदिर के नजदीक स्थित आस्था कुंज पार्क में हुई। यहाँ एक युवती अपने दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थी, जहां बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Delhi Crime News:पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पार्क में मौजूद तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवती और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथी को काबू में कर लिया और तीनों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

Delhi Crime News:मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

read this:-Jamui Student Harassment Case:मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस मुठभेड़ में ‘हाफ एनकाउंटर’