DantewadaDantewada
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Dantewada : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने दो साल पुराने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। लंबे समय से लापता महिला रामदई कश्यप की हत्या के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव राय के मार्गदर्शन में चली इस लंबी जांच के बाद आखिरकार सच सामने आ ही गया।

Dantewada कॉल डिटेल और कड़ाई से पूछताछ ने खोला राज

रामदई कश्यप पिछले दो सालों से लापता थी, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी गौरव राय ने जांच टीम को नए सिरे से काम करने के निर्देश दिए। पुलिस ने जब रामदई के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले और स्थानीय ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ की, तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। जांच के दौरान संदेह की सुई कमली करटम नाम की महिला पर जाकर टिकी।

Dantewada नजदीकी रिश्ते और साज़िश का खौफनाक अंत

पुलिसिया तफ्तीश में यह बात सामने आई कि मृतका रामदई का कमली करटम के साथ काफी करीबी संबंध था। यही नजदीकी इस वारदात की वजह बनी। इसी बात से खुन्नस खाकर कमली ने अपने एक रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम के साथ मिलकर रामदई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, आरोपियों ने दंतेवाड़ा में रामदई का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को छुपाने के लिए शव को एक पिकअप वाहन में लादकर ग्राम तोयलंका ले जाया गया, जहाँ घर के पीछे नाले के पास उसे चुपचाप दफना दिया गया।

Dantewada कंकाल बरामद और आरोपियों की गिरफ्तारी

संदेहियों से सख्ती से पूछताछ के बाद जब उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया, तो उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम तोयलंका गाँव पहुँची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई खुदाई के दौरान नाले के पास से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में महिला का कंकाल बरामद हुआ। इस जघन्य अपराध में शामिल कमली करटम और उनकी मददगार लक्ष्मी नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

ये भी पढ़े: Beaches: समुद्रतट प्रेमियों के लिए बेस्ट हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, छुट्टियों को बना देंगी यादगार