रिपोर्टर: एस. कुमार
Saran : जिले के छपरा शहर स्थित गुदरी फीडर बाजार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Saran प्रेम-प्रसंग के चलते चल रहा था गृह क्लेश
पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुदरी फीडर बाजार निवासी सोनू अंसारी (पेशे से फल विक्रेता) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गैर-संबंधों (अवैध संबंध) को लेकर पिछले कुछ समय से सोनू और उसकी पत्नी जमीला खातून के बीच लगातार विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद बात खून-खराबे तक पहुँच गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने धारदार हथियार/चाकू से सोनू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना (PMCH) रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड

