Chatron Ki GoonjChatron Ki Goonj
Spread the love

Chatron Ki Goonj‘:मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल पर एक जहरीला काला कोबरा आ धमका। यह खतरनाक सांप सीधे उस वीआईपी डोम में जा घुसा, जिसे राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए तैयार किया गया था।

वीआईपी डोम में घुसा कोबरा

Chatron Ki Goonj’:19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होना है। इसकी तैयारियों में मजदूर और कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इसी दौरान, जिस मुख्य मंच से राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करने वाले हैं, उसके पास एक काला कोबरा नजर आया।

सांप को देखते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों के होश उड़ गए और अफरातफरी मच गई। यह कोबरा रेंगते हुए सीधे उस वीआईपी लाउंज और वेटिंग एरिया में जा पहुंचा, जिसे राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं के विश्राम व फ्रेश होने के लिए बनाया गया था।

स्नेक कैचर ने संभाला मोर्चा

Chatron Ki Goonj’:वीआईपी एरिया में जहरीले सांप के घुसने से लोगों की चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में इसकी सूचना दी गई और एक पेशेवर स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया। स्नेक कैचर ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर बाहर निकाला। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है, ताकि तैयारियों के दौरान कोई अनहोनी न हो।

read this:-रक्त की हर बूंद में सेवा का संकल्प: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर