Captain Pilot Smet MachharCaptain Pilot Smet Machhar
Spread the love

Captain Pilot Smet Machhar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई (Flydubai) के उस साहसी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smet Machhar) से टेलीफोन पर बातचीत की है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर विमान में सवार सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई। इस दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन की अदम्य हिम्मत की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

क्या थी पूरी घटना?

Captain Pilot Smet Machhar:यह सनसनीखेज मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ा है, जो दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान, कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को गिराने की कोशिश की। इस गंभीर स्थिति और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार ने असाधारण सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने फ्लाइट को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ एयरपोर्ट पर लैंड कराया। इस विमान में 27 बच्चों समेत कुल 174 यात्री सवार थे।

पीएम मोदी और कैप्टन स्मित की बातचीत

Captain Pilot Smet Machhar:प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर कैप्टन स्मित से उनका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी हिम्मत, आपके धैर्य और आपकी सूझबूझ ने पल भर में सही फैसले लिए और इतने लोगों की जान बचाई।” पीएम ने आगे गर्व से कहा कि आज पूरा देश कह सकता है कि हम भारतीय जान लेने वाले नहीं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।

अस्पताल में नेताओं और अधिकारियों की मुलाकात

Captain Pilot Smet Machhar:घटना के बाद कैप्टन स्मित को पहले सऊदी अरब के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें यूएई (अबू धाबी/दुबई) शिफ्ट कर दिया गया। यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि कैप्टन की सेहत अब बेहतर हो रही है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

read this:-Delhi Metro stations closed:दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद और नई दिल्ली में धारा 163 लागू: यात्रा करने से पहले जानें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी