BRICS Summitt;दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने रविवार की मेट्रो सेवाओं को लेकर अहम अपडेट जारी किया है।
DMRC के मुताबिक, रविवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य समय से पहले सुबह 6 बजे शुरू हो जाएंगी। इस फैसले का उद्देश्य BRICS Summit के दौरान लागू होने वाले ट्रैफिक प्रतिबंधों के बीच यात्रियों और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
सभी कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो
BRICS Summitt;आम तौर पर रविवार को मजेंटा, पिंक और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे शुरू होती है। लेकिन BRICS Summit को देखते हुए इन लाइनों समेत सभी रूट पर रविवार को पहली ट्रेन सुबह 6 बजे से चलाने का फैसला किया गया है।
DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सम्मेलन के दौरान लागू यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखें।
परीक्षा देने वाले छात्रों को मिलेगी राहत
Delhi Metro Timings, BRICS Summit;रविवार को कई छात्रों की परीक्षाएं भी निर्धारित हैं। ऐसे में मेट्रो सेवा एक घंटे पहले शुरू करने से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
आम यात्रियों के लिए भी यह व्यवस्था उपयोगी होगी, क्योंकि BRICS Summit के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
BRICS Summit को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
Delhi Metro Timings, BRICS Summit; के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां VVIP इलाकों, होटल, एयरपोर्ट और भारत मंडपम के आसपास विशेष निगरानी रख रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फेस रिकग्निशन और नंबर प्लेट कैमरों से निगरानी
Delhi Metro Timings, BRICS Summit;सुरक्षा व्यवस्था के तहत VVIP रूट और प्रमुख इलाकों में अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इनमें फेस रिकग्निशन और वाहन नंबर प्लेट की पहचान करने वाली तकनीक वाले कैमरे भी शामिल हैं।
इसके अलावा ड्रोन से संभावित खतरे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं। VVIP काफिलों की आवाजाही पर भी तकनीकी माध्यमों से नजर रखी जा रही है।
यात्रियों को पहले से प्लान करना होगा सफर
Delhi Metro Timings, BRICS Summit; के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों और परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने सफर के लिए अतिरिक्त समय रखें।
मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे शुरू होने से सड़क मार्ग पर संभावित दबाव के बीच यात्रियों के पास सार्वजनिक परिवहन का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध रहेगा।

