BhopaProtest;भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के समर्थन में जूनियर और सीनियर डॉक्टर भी सामने आए हैं।
आज सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD बं
Bhopal Protest;लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि गंभीर और आपात स्थिति वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि जरूरी चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित न हों।
₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड की मांग
Bhopal Protest;इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें फिलहाल करीब ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह किया जाए। डॉक्टरों का आरोप है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं होगा। वे सरकार से लिखित रूप में स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा चाहते हैं।
सीएम हाउस के पास प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
Bhopal Protest;मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के नजदीक कमला पार्क क्षेत्र में सड़क पर बैठ गए थे। बताया गया कि प्रदर्शन स्थल मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर था।
प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और सड़क खाली कराने का प्रयास किया। बाद में यातायात को सामान्य रखने के लिए सड़क का एक हिस्सा वाहनों के लिए खोला गया। इसके बावजूद पॉलिटेक्निक चौराहे से रेतघाट के बीच वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही।
वाटर कैनन और कथित लाठीचार्ज पर भी सवाल
Bhopal Protest;प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर डॉक्टरों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप भी लगाया है।
डॉक्टरों की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि किसी पुलिसकर्मी की कार्रवाई में गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ उचित कदम उठाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने घायल छात्रों के लिए मुआवजे और सरकार की ओर से माफी की मांग भी रखी है।
जूनियर और सीनियर डॉक्टरों का मिला समर्थन
Bhopal Protest;इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और सीनियर डॉक्टरों का समर्थन भी मिल गया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया है।
वहीं, मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मालवीय के अनुसार, भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में भी सीनियर डॉक्टर OPD से दूरी बनाएंगे। हालांकि इमरजेंसी और गंभीर मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था जारी रखने की बात कही गई है।
सरकार और डॉक्टरों के बीच बातचीत जारी
Bhopal Protest;इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर सरकार और उनके प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है। प्रशासन की ओर से आंदोलन खत्म कराने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने सहित उनकी अन्य मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं मिलता, तब तक वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी प्रदर्शन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
read this ;-Anthropic Resignation;AI की रफ्तार से क्यों परेशान हुए Anthropic के रिसर्चर? इस्तीफे के बाद

