BanswaraBanswara
Spread the love

रिपोर्टर: महेन्‍द्र दुबे

Banswara : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को एक दामाद ने अपनी सास की तेजधार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना सीआई नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

Banswara पारिवारिक कलह और शक की वजह से विवाद

मृतका की बेटी लक्ष्मी के अनुसार, उसकी शादी 11 साल पहले लोधा निवासी संजू (सोनू) के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उस पर चरित्र शंका करता था और शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। रोजाना के क्लेश से परेशान होकर वह काम करने के साथ ही अपनी मां ललिता देवी (पत्नी देवीलाल) के घर रहने आ गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी अपनी सास से बेहद खफा चल रहा था।

Banswara कहासुनी के बाद किया जानलेवा हमला

घटना के दिन आरोपी संजू अपनी सास के घर पहुंचा और यह कहते हुए बहस करने लगा कि उसने अपनी बेटी को मायके में क्यों शरण दे रखी है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और अपनी सास की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजू मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मृतका की बेटी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पत्नी के मायके रहने और घरेलू विवाद की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़े: ड्यूटी के दौरान अग्निवीर जवान कुलविंदर सिंह शहीद: बरनाला के काहनेके गांव में पसरा सन्नाटा