SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : राज्य में शराबबंदी के बीच तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे अनोखे हथकंडों पर उत्पाद विभाग ने एक बार फिर पानी फेर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एम्बुलेंस के जरिए की जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।

काशी चक मोड़ के समीप चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान टीम ने एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

Sheikhpura सहायक अवर निरीक्षक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, 89 लीटर से अधिक शराब जब्त

इस पूरी छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अमरजीत कुमार कर रहे थे। जांच के दौरान एम्बुलेंस के गुप्त खानों में छिपाकर रखी गई कुल 89.250 लीटर (लगभग 10 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एम्बुलेंस को जब्त कर लिया।

Sheikhpura लखीसराय का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर

पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औरै का निवासी है (पिता- कारू राम)।

उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सप्लायर नेटवर्क और खंगालने में जुटी पुलिस

जीवनरक्षक वाहन ‘एम्बुलेंस’ का गलत इस्तेमाल कर शराब ढोने के इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से उठाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है।

ये भी पढ़े: आन, बान और शान से बनेगा आजादी का जश्न: जामताड़ा के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियों को मिला अंतिम रूप