DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ दतिया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश अरविंद राय को राजापुर क्षेत्र से दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला।

नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बनाने और वसूली का आरोप

Datia पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक सुनियोजित योजना के तहत महिला को घरेलू कामकाज के बहाने फरियादी के घर में रखवाया था। वहां फरियादी को नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद उसी वीडियो को सार्वजनिक करने तथा जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित से लाखों रुपये वसूले गए और उसकी जमीन हड़पने का भी प्रयास किया गया।

पहले एक आरोपी पकड़ा गया, दो की तलाश जारी

Datia इस प्रकरण में पुलिस पहले ही पंजाब सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब अरविंद राय के हाथ आने के बाद मामले में शामिल बाकी दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है।

पुलिस टीम की कार्रवाई और आगे की दबिश

Datia यह पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी (TI) सुधीर हिनारिया और उप निरीक्षक अनफासुल हसन के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े: भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से रेप का आरोप, जेलर हिरासत में लिया गया