DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने के बाद दतिया जिले में एक और पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। कार्य में कोताही बरतने के आरोप में पटवारी जयप्रकाश गंगोलिया को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर हुई इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

रजिस्ट्री के लक्ष्य के मुकाबले धीमी गति

Datia जानकारी के अनुसार, हल्का धनौटी में स्वामित्व योजना के तहत कुल 413 प्लॉटों की रजिस्ट्री पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि, तय लक्ष्य के सापेक्ष काम की रफ्तार काफी सुस्त पाई गई, जिससे योजना की प्रगति प्रभावित हुई।

दो दिन काम बंद और अनुपस्थिति का मामला

Datia बताया गया है कि 26 और 27 नवंबर को लगातार दो दिन तक कार्य ठप रहा। इसके अलावा मुख्यालय में पटवारी की मौजूदगी भी संतोषजनक नहीं मिली, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना।

निलंबन काल में भांडेर होगा मुख्यालय

Datia कार्रवाई के तहत निलंबन अवधि के दौरान पटवारी जयप्रकाश गंगोलिया का मुख्यालय भांडेर निर्धारित किया गया है। प्रशासन द्वारा आगे की विभागीय प्रक्रिया और निगरानी जारी है।

ये भी पढ़े: 8वां वेतन आयोग: क्या पुराने पेंशनर्स को नहीं मिलेगा लाभ? नियमों पर बढ़ा विवाद