रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर
Supaul : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सुपौल व्यवहार न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार बच्चन के मार्गदर्शन में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने अपने प्रकोष्ठ में इस बैठक की अध्यक्षता की।
बीमा, मोटर दुर्घटना और पारिवारिक विवादों के निस्तारण की समीक्षा
Supaul बैठक के दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT), बीमा से जुड़े दावों तथा पारिवारिक विवादों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई कि किस प्रकार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ऐसे मामलों को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है।
न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन के बीच समन्वय पर बल
Supaul प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए सुलह योग्य मामलों को चिह्नित करने और पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सुपौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता शीलभद्र सिंह, पीयूष परिजात, शक्ति सारिका और राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने लोक अदालत के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना मुख्य लक्ष्य
Supaul इस बैठक का बुनियादी मकसद आपसी सौहार्द और सहमति के जरिए लंबित मुकदमों का बोझ कम करना है। प्रशासन और न्यायपालिका का प्रयास है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिकों को बिना किसी देरी के सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।
ये भी पढ़े: दतिया पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास, डीआईजी ने की समीक्षा





