Hydroponic weed smugglingHydroponic weed smuggling
Spread the love

Hydroponic weed smuggling: बैंकॉक से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1084 के जरिए गया पहुंचे दो यात्रियों को सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। विमान से उतरने के बाद यात्रियों के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान दो बैगों में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। फिजिकल जांच में बैग के भीतर गांजा पाया गया, जिसकी प्रारंभिक जांच के बाद इसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि की गई।

करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त

Hydroponic weed smuggling: अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए हाइड्रोपोनिक गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम टीम ने पूरी खेप कब्जे में लेकर दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भारतीय नागरिक मोहम्मद रियासत हुसैन और विजेता विनोद गजभिये के रूप में हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप बैंकॉक में किस स्रोत से हासिल की गई थी और गया या आसपास के क्षेत्रों में इसे किसे सौंपा जाना था। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गया न्यायालय में पेश किया जाएगा।

महीनेभर में बैंकॉक से तस्करी का दूसरा मामला

Hydroponic weed smuggling: गया हवाई अड्डे पर पिछले एक महीने के भीतर बैंकॉक से गांजा लाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 4 नवंबर को थाई एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों के पास से करीब 10.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसमें पंजाब की दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद कस्टम विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।

क्या होता है हाइड्रोपोनिक गांजा?

Hydroponic weed smuggling: हाइड्रोपोनिक गांजा एक विशेष और उच्च क्षमता वाला रूप है, जिसे पारंपरिक मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से युक्त पानी और नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसका प्रभाव सामान्य गांजे या भांग की तुलना में कहीं अधिक तीव्र और घातक माना जाता है। भारत में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत इसकी खेती, परिवहन, बिक्री और तस्करी सख्त रूप से प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।

read this:-Karnataka CM Residence Bomb Threat: बेंगलुरु में 20 वर्षीय युवक की अजीब हरकत, ऑटो चालक के फोन से दी सीएम आवास को बम से उड़ाने की झूठी धमकी