Naigaon Boy Falls From 11th FloorNaigaon Boy Falls From 11th Floor
Spread the love

Naigaon Boy Falls From 11th Floor:नायगांव पूर्व की एक आवासीय सोसायटी में मंगलवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना में 6 वर्षीय बच्चे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मिलीत दिनेशकुमार सुतार के रूप में हुई है। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि महज 15 दिन पहले ही मिलीत की मां का निधन हुआ था।

खेलते समय खिड़की से फिसला संतुलन

Naigaon Boy Falls From 11th Floor:जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे मिलीत 11वीं मंजिल की लॉबी में एक छोटी बच्ची के साथ खेल रहा था। इसी दौरान लॉबी की खिड़की के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। नीचे लगे अग्निशमन पाइप से टकराने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। सोसायटी के लोग आनन-फानन में उसे वसई स्थित कार्डिनल ग्रेशियस अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया।

अगले दिन ही जाना था हॉस्टल, पैक रखा था बैग

Naigaon Boy Falls From 11th Floor:इस त्रासदी का सबसे भावुक पहलू यह है कि पिता दिनेशकुमार ने मिलीत की आगे की पढ़ाई के लिए उसे महाबलेश्वर के एक हॉस्टल में भेजने का निर्णय लिया था। बुधवार सुबह उसे वहां छोड़ने की पूरी तैयारी हो चुकी थी और उसका सामान भी पैक कर दिया गया था। लेकिन हॉस्टल जाने से महज एक दिन पहले हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

सुरक्षा जाली न लगाने को लेकर बिल्डर पर उठे सवाल

Naigaon Boy Falls From 11th Floor:दुर्घटना के बाद सोसायटी के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने बिल्डर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। निवासियों के अनुसार, लॉबी की खिड़कियों पर सुरक्षा के लिहाज से जाली लगाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। इसके साथ ही लोगों ने सोसायटी की खराब लिफ्टों और एक विंग की लिफ्ट बंद पड़े होने की समस्या भी उठाई है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा, सुरक्षा पर छिड़ी बहस

Naigaon Boy Falls From 11th Floor:उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई 2025 को नवकार सिटी फेज-1 में भी 12वीं मंजिल से गिरकर एक 4 वर्षीय बच्ची की जान जा चुकी है। उस घटना के बाद से ही टावर के निवासियों ने संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा जाली लगाने की मांग तेज की थी, जिस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस ताजा घटना ने ऊंची इमारतों में बच्चों की सुरक्षा और बिल्डर की जवाबदेही को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। (गौरतलब है कि इससे पूर्व भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 9 लोगों की जान गई थी।)

read this:-Hazaribagh Hotel Wedding Firing Murder: बारात के स्वागत में चली गोलियां: हजारीबाग के होटल में युवक की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल