DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : झिरका बाग क्षेत्र में स्थित कारसदेव मंदिर के पुजारी रतनदास की हत्या के मामले को सिविल लाइन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात से जुड़ी अहम चीजें बरामद कर ली हैं।

लला जोशी गिरफ्तार, ईंट और नकदी बरामद

Datia पुलिस की कार्रवाई में लला जोशी नाम के आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिस पर हत्या का आरोप है। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई ईंट, चोरी की गई दान पेटी और 2,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी की टीम की कार्रवाई

Datia यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तेजी से छानबीन करते हुए मामले का खुलासा किया और कम समय में आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

आरोपी को भेजा गया न्यायालय

Datia गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लला जोशी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

ये भी पढ़े: सुपौल के स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए गए कानून के नियम