JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : फतेहपुर प्रखंड की सिमलाडंगाल पंचायत स्थित मुरुडीह शिव मंदिर परिसर में आगामी तीन दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है।

3 दिसंबर को कलश यात्रा, 4 से 10 दिसंबर तक कथा वाचन

Jamtara नारीशक्ति संगठन के बैनर तले आयोजित होने वाले इस महोत्सव का आगाज तीन दिसंबर को पारंपरिक कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों के जुड़ने की उम्मीद है। इसके पश्चात चार से दस दिसंबर तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा होगी। कथा का वाचन करने के लिए वृंदावन से कथावाचक यशोदा नंदन जी महाराज पधारेंगे।

फतेहपुर बाजार में अक्षत बांटकर दिया न्योता

Jamtara धार्मिक आयोजन को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से संगठन की सदस्यों ने सोमवार को फतेहपुर बाजार क्षेत्र में घर-घर और दुकानों पर अक्षत वितरित कर लोगों को कथा में आने का न्योता दिया। जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने बताया कि भागवत कथा जीवन को सकारात्मक और आध्यात्मिक राह दिखाने का माध्यम है। इसके माध्यम से समाज में प्रेम, त्याग, सदाचार और धर्मनिष्ठा जैसे मूल्यों को मजबूती मिलती है तथा श्रोताओं को मानसिक शांति की अनुभूति होती है।

क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील, ये रहे मौजूद

Jamtara जिला अध्यक्ष ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए महिला सदस्यों द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नीतू मोदी, प्रभा देवी मोदी, अर्चना कुमारी, मीना कुमारी, सुनीता मेहरिया, रेनू मेहरिया, शोभा कुमारी, टींकी सामंत और रीना कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े: सर्दियों में आंवला कैंडी खाने के हैं कई फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखती है सेहत का ख्याल