Balaghat Father Burnt Alive Property : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगलपुर गांव में बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल खोब्रागढ़े ने अपने 80 वर्षीय पिता दुलेश्वर खोब्रागढ़े को जिंदा जला दिया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने अपनी बेटी को अपने पास बसाया था और रहने के लिए जमीन का कुछ हिस्सा भी दे दिया था, जिससे छोटा बेटा अनिल नाराज था। इसके अलावा वह पिता की पेंशन और अन्य रकम का लाभ भी खुद उठाना चाहता था।
घर में मिला था बुजुर्ग का अधजला शव
Balaghat Father Burnt Alive Property :जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को सोगलपुर निवासी 80 वर्षीय दुलेश्वर खोब्रागढ़े का अधजला शव उनके घर से बरामद हुआ था। बुजुर्ग के दो बेटे हैं, लेकिन वे उनके साथ नहीं रहते थे। दुलेश्वर अकेले रहते थे तथा उनकी दृष्टि कमजोर थी और सुनने में भी परेशानी थी। बेटी को जमीन का हिस्सा दिए जाने से अनिल को लगता था कि उसके हिस्से की जमीन कम हो जाएगी, इसी बात को लेकर वह रंजिश पाले हुए था।
विवाद के बाद रची साजिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Balaghat Father Burnt Alive Property :एसडीओपी दीपक सिंह तोमर के अनुसार, आरोपी न तो पिता को भोजन देता था और न ही बहन से ठीक से पेश आता था, जबकि बहन छुपकर पिता को खाना-पानी पहुंचाती थी, जिससे अनिल और अधिक खफा था। वह पिता की पेंशन भी अपने पास रखना चाहता था। बताया गया कि 13 नवंबर को अनिल का अपनी बहन और पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पिता की हत्या की साजिश रची। 14 नवंबर की रात उसने पेट्रोल का इंतजाम किया, बुजुर्ग को दीवार के कोने में ले जाकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।
एफएसएल जांच व साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी
Balaghat Father Burnt Alive Property :वारदात के बाद आरोपी 15 नवंबर की सुबह अपने वाहन से फरार हो गया था। फेरी का काम करने वाले अनिल को घटना के दौरान उसकी बहन ने भी देखा था। पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच को आगे बढ़ाया। जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल खोब्रागढ़े को गिरफ्तार कर लिया और इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

