SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : जिले में दूसरे राज्य से शव भेजने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी से 10 हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर श्रम अधीक्षक ने साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

खुद को रीवा एसपी बताकर डीएम को किया फोन

Sheikhpura श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के मुताबिक, 12 नवंबर को एक जालसाज ने स्वयं को मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एसपी बताकर शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद को कॉल किया। उसने मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि रीवा में सड़क हादसे में शेखपुरा की रहने वाली एक युवती की मौत हो गई है। आरोपी ने एंबुलेंस से शव भेजने का भरोसा दिलाया और शव को खराब होने से बचाने के लिए ‘आइस चैंबर’ के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की।

क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर हुए रुपये और बंद हुआ फोन

Sheikhpura संवेदनशील मामला होने और डीएम से संपर्क की बात सामने आने पर श्रम अधीक्षक ने जालसाज द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड के माध्यम से 10 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बाद में जब शक के आधार पर उस नंबर पर दोबारा कॉल किया गया, तो सामने से फोन रिसीव होना बंद हो गया। ठगी की पुष्टि होने के बाद साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

Sheikhpura एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस कॉल डिटेल, संदिग्ध मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड से जुड़े खातों के आधार पर जालसाज का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े: दतिया में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस