Indo-Nepal BorderIndo-Nepal Border
Spread the love

रिपोर्टर: टुनटुन कुमार

Indo-Nepal Border : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ नेपाली नागरिक को धर दबोचा है। यह कार्रवाई झरोखर थाना अंतर्गत बैंकुल बॉर्डर के समीप लक्ष्मणिया टोला के पास अंजाम दी गई।

गुप्त सूचना पर नाकेबंदी कर रोकी गई बाइक

Indo-Nepal Border पुलिस प्रशासन को गोपनीय जानकारी मिली थी कि नेपाल का एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घोड़ासहन की दिशा में जाने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस दल ने तुरंत सत्यापन किया और बैंकुल सीमा के नजदीक वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक (पंजीयन संख्या BR55D8129) पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई।

HHD मशीन की जांच में सामने आया शिवहर का चोरी मामला

Indo-Nepal Border बाइक के दस्तावेजों और विवरण की पुष्टि के लिए पुलिस ने HHD (हैंड हेल्ड डिवाइस) मशीन का उपयोग किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह मोटरसाइकिल शिवहर थाने में 12 फरवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज कांड संख्या 53/25 से संबंधित चोरी की संपत्ति है।

आरोपी की हुई पहचान, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

Indo-Nepal Border पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के गरुड़ा थाना क्षेत्र स्थित अमरपट्टी गांव निवासी रेंजस राय यादव (पिता हृदय राय यादव) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए झरोखर थाने में कांड संख्या 162/26 दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: दतिया के RLPS स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर से मारपीट, भाजपा नेता समेत 6 पर मामला दर्ज