PM Modi Helps:कर्नाटक के मैसूरु से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद संवेदनशील और प्रेरणादायक वाकया सामने आया है। कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन और विभिन्न विकास परियोजनाओं के सिलसिले में मैसूरु पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक बीमार बुजुर्ग महिला कार्यकर्ता की खुद आगे बढ़कर मदद की। पीएम मोदी के इस मानवीय दृष्टिकोण को देखकर वहां मौजूद सभी बीजेपी कार्यकर्ता और लोग काफी गदगद हो गए।
क्या है पूरा मामला?
PM Modi Helps:घटना शुक्रवार की है, जब मैसूरु में कार्यक्रम के दौरान नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगे और ऐसा महसूस हुआ कि वह बेहोश होकर गिर पड़ेंगी।
जैसे ही पीएम मोदी की नजर उनकी इस स्थिति पर पड़ी, वह तुरंत उनके पास पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत और चिकित्सीय सहायता मिले।
तुरंत मुहैया कराई गई मेडिकल मदद
PM Modi Helps:महिला कार्यकर्ता की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत मौके पर मौजूद अपने कान्वॉय (कफ़िले) के डॉक्टर को बुलाया और उनकी उचित देखभाल के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्हें तुरंत संभलने के लिए जूस और इलेक्ट्रोलाइट्स भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी तबीयत में सुधार हुआ।
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बीजेपी महिला मोर्चा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस वाकये को शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संवेदनशीलता भरा रवैया ही उन्हें एक सच्चा ‘प्रधान सेवक’ बनाता है, जो हर परिस्थिति में देश और जनता के साथ खड़े रहते हैं।
मैसूरु और बेंगलुरु में विकास परियोजनाओं की सौगात
PM Modi Helps:बता दें कि मैसूरु दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में मेट्रो की ‘पिंक लाइन’ का भी उद्घाटन किया था। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्यपाल के साथ उनका एक अनूठा समन्वय भी देखने को मिला। कर्नाटक में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने लगभग 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

