Kharge Diwali Eid Statement Kharge Diwali Eid Statement
Spread the love

Kharge Diwali Eid Statement :देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए एक बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खरगे ने इस पर्व को ‘खुशियों की ईद’ करार दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन पर और पूरी कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने इस बयान को तुष्टिकरण की राजनीति और सनातन विरोधी करार दिया है, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसका बचाव किया है।

क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने?

Kharge Diwali Eid Statement:दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, “दीपावली की शुभकामनाएं सभी को मैं देता हूँ। यह एक बहुत बड़ा त्योहार हमारे हिंदुस्तान में सभी लोग मनाते हैं और इसका एक ही कारण है कि यह खुशियों की एक ईद है। बहुत दिनों तक चलने वाला पर्व यही है। लोगों को सुख-शांति से रहने के लिए और अपने लोगों से मिलने के लिए यह एक अच्छा त्योहार है।” उनके इसी बयान को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।

बीजेपी का तीखा हमला: ‘कांग्रेस की नीति सनातन-विरोधी’

Kharge Diwali Eid Statement:भारतीय जनता पार्टी ने खरगे के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दीपावली के पवित्र मौके पर भी कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ कहा। जब सनातन धर्म को ‘डेंगू, मलेरिया और एड्स’ कहा गया था, तब भी कांग्रेस चुप रही थी। गांधी-वाड्रा परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस की मूल नीति हमेशा से सनातन-विरोधी और हिंदू-विरोधी रही है।” बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस जानबूझकर बहुसंख्यक समाज की आस्था से जुड़े प्रतीकों की तुलना अन्य त्योहारों से करती है ताकि तुष्टिकरण साधा जा सके।

राशिद अल्वी का विवादित बयान और बचाव

Kharge Diwali Eid Statement:दूसरी ओर, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी उनके बचाव में उतरे, लेकिन उन्होंने भी एक नया विवादित बयान दे दिया। राशिद अल्वी ने कहा, “जाहिर है जब खुशी की बात आती है, तो ‘ईद’ से मिसाल दी जाती है। जैसे, जब कोई बहुत दिनों बाद मिलता है, तो लोग पूछते हैं— ‘क्या तुम ईद का चांद हो गए हो?’ खुशी के दूसरे मायने ईद से ही लिए जाते हैं। अगर मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसी बात कही है, तो यह केवल एक सेकुलर व्यक्ति ही बोल सकता है।” अल्वी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी या सांप्रदायिक सोच वाले लोगों से ऐसी उदारता की उम्मीद नहीं की जा सकती, साथ ही यह भी जोड़ा कि ईद और दिवाली दोनों खुशियों के त्योहार हैं, लेकिन ईद पर AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) नहीं बढ़ता है। इस बयान के बाद सियासी पारा और अधिक चढ़ गया है।

read this:- Ludhiana Harassment Protest Attack: छेड़छाड़ का विरोध करने पर वर्कशॉप मालिक को बाल पकड़कर घसीटा, दर्जनभर बदमाशों ने की निर्मम पिटाई; CCTV फुटेज वायरल