Delhi man suicideDelhi man suicide
Spread the love

Delhi man suicide:दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 47 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने युवती द्वारा शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दोस्त की बेटी से हुआ था एकतरफा लगाव

Delhi man suicide:पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था। वह अपने घर पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था, जबकि दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बर्तन कारखाने में काम करता था। जांच में सामने आया है कि संदीप का अपने एक दोस्त के घर आना-जाना था, जहां उसकी पहचान दोस्त की 20 साल की बेटी से हुई थी। वह युवती भी दिल्ली में अकेली रहकर उसी बर्तन कारखाने में काम करती थी।

पेट्रोल की बोतलें लेकर कारखाने पहुंचा था शख्स

Delhi man suicide:बताया जा रहा है कि संदीप लगातार युवती से फोन पर बात करने की कोशिश करता था, लेकिन कुछ समय से युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इस बात से परेशान होकर संदीप गुरुवार को दिल्ली आ गया था। इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को वह दो बोतल पेट्रोल लेकर सीधे उस बर्तन कारखाने में जा पहुंचा जहां युवती काम करती थी। वहां उसने युवती के सामने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा। जब युवती ने उसका यह प्रपोजल साफ तौर पर ठुकरा दिया, तो गुस्से और निराशा में आकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

सुसाइड नोट बरामद, युवती ने संबंधों से किया इंकार

Delhi man suicide:संदीप की चीख-पुकार सुनकर कारखाने के अन्य कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी दोस्ती टूटने और प्रपोजल अस्वीकार होने को अपनी मौत का कारण बताया है। वहीं, दूसरी ओर युवती ने पुलिस को दिए बयान में संदीप के साथ किसी भी प्रकार के पारिवारिक या प्रेम संबंध होने से साफ इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

read this:-daughter marriage invitation Lalu Yadav: प्रयागराज के लिए रवाना हुए बाहुबली अनंत सिंह, बोले- ‘बेटी की शादी का कार्ड देने लालू यादव के पास भी जाऊंगा’