Delhi Karol BaghDelhi Karol Bagh
Spread the love

Delhi Karol Bagh:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में बीती रात एक भयानक आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। रात करीब 1 बजे चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब 25 गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, और राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मोबाइल बैटरियों के फटने से फैली आग

Delhi Karol Bagh:घटना की शुरुआत ‘पुरी प्लाजा’ की दुकान संख्या 13/21 से हुई, जहां मोबाइल एक्सेसरीज और बैटरी का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल बैटरियों के ओवरचार्जिंग या गर्म होने के कारण आग लगी। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई यह आग धीरे-धीरे बैटरी ब्लास्ट होने के कारण चारों मंजिलों तक फैल गई।

बाजार की तंग और संकरी गलियां होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद फायर कर्मियों ने छोटे पाइपलाइन और होज रील्स की मदद से अंदर पानी पहुंचाकर आग बुझाने का काम किया। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर 3 CAT एंबुलेंस और 2 PCR वैन भी तैनात की गई थीं।

दमकल विभाग और प्रशासन का बयान

Delhi Karol Bagh:घटनास्थल का जायजा लेते हुए डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय ने बताया कि इमारत में वेंटिलेशन (हवा के आने-जाने) की उचित व्यवस्था नहीं थी और वहां केवल एक ही संकरी सीढ़ी थी, जिससे हर मंजिल पर 14 से 15 दुकानें जुड़ी हुई थीं। बेसमेंट सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन अत्यधिक गर्मी और धुएं के कारण कूलिंग ऑपरेशन में समय लगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद एफएसएल (FSL) की टीम और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर आग लगने के असली कारणों और ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी की जांच करेंगे। इसके साथ ही एमसीडी (MCD) द्वारा इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा (स्ट्रक्चरल ऑडिट) की भी जांच कराई जाएगी।

CTI ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

Delhi Karol Bagh:इस दुर्घटना के बाद व्यापारिक संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने कड़ा रुख अपनाया है। CTI ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो प्रमुख ठोस मांगें रखी हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

read this:- Delhi Chawri Bazaar: दिल्ली के चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन: फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार, मलबे को हटाने का काम जारी