रिपोर्टर: मयंक गुप्ता
Gwalior : जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवंत नगर (बरैठा) में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुँचे मुकेश गुर्जर और विजय सिंह के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर फर्जीवाड़े और दबंगई के आरोप लगाए गए हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।
पार्टनरशिप की जमीन और फर्जीवाड़े के आरोप
Gwalior मिली जानकारी के अनुसार, बलराम नगर निवासी विजय गुर्जर और मुकेश गुर्जर के बीच एक बीघा से अधिक पार्टनरशिप की भूमि को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। इसी सिलसिले में मुकेश गुर्जर ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। मुकेश गुर्जर और उनके बिजनेस पार्टनर मुन्ना सिंह तोमर का आरोप है कि विजय सिंह आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और वे अवैध रूप से बंदूक लेकर उनकी जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं।
दूसरे पक्ष की सफाई और आत्मरक्षा का तर्क
Gwalior वहीं, दूसरे पक्ष के विजय सिंह गुर्जर का दावा है कि उन्होंने यह जमीन कानूनी रूप से खरीदी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस विवादित भूमि में 25 प्रतिशत हिस्सा मुकेश सिंह गुर्जर का है और शेष जमीन उनकी है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की बात भी कही गई है। मौके पर बंदूक लेकर पहरा देने के सवाल पर विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वे अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार साथ रखते हैं, जिसका उन्हें सरकार द्वारा वैध लाइसेंस मिला है।
एसडीएम ने दिए जांच और नोटिस के निर्देश
Gwalior इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। ग्वालियर के मुरार एसडीएम ने मुकेश सिंह गुर्जर द्वारा की गई शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम का कहना है कि इस मामले में धारा 145 के तहत दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही, विवादित भूमि की निष्पक्ष जांच के लिए तहसीलदार को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
ये भी पढे: सुपौल में ‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’ का आयोजन; जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का दिया गया संदेश

