Animal Cruelty Case:उत्तर प्रदेश के झांसी से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद क्रूर घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए। कुछ युवकों ने मनोरंजन और वीडियो बनाने के चक्कर में एक बेजुबान चूहे के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे जानकर लोगों में भारी गुस्सा है। आरोपियों ने पहले एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाया और फिर उस पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद उठा संवेदनशीलता का गंभीर मुद्दा
Animal Cruelty Case:यह शर्मनाक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजन्स और पशु प्रेमियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग हंसते हुए एक मूक जीव के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दे रहे हैं।
इस घटना ने समाज में पशु-पक्षियों के प्रति घटती इंसानी संवेदनशीलता और क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने वायरल फुटेज के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने लिया एक्शन: 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Animal Cruelty Case:मामले के तूल पकड़ने के बाद झांसी पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। सीओ सिटी प्रिया सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर थाना शहर कोतवाली में त्वरित कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य में शामिल चार नामजद आरोपियों— जुनेद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा (संख्या 319/26) दर्ज कर लिया है।
कानूनी शिकंजा और आगे की जांच
Animal Cruelty Case:पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में आपराधिक सोच को बढ़ावा देती हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दें कि इससे कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष और जानवरों पर हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चिंता जताई थी और लोगों से संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की थी। फिलहाल, झांसी पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
read this:-MP Lokayukta Action: रिश्वत पर बेबाक बयान देने वाले जल संसाधन विभाग के EE सी.बी. अहिरवार सस्पेंड

