Gym Trainer Affair Husband Murder:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की खतरनाक साजिश रची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 की है।
क्या है पूरा मामला?
Gym Trainer Affair Husband Murder:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वसुंधरा सेक्टर-1 के जागृति एनक्लेव (मकान नंबर 580) में रहने वाले 35 वर्षीय शशांक कंथारिया पर उनकी पत्नी प्रिया शर्मा ने अपने प्रेमी के जरिए जानलेवा हमला कराया। शशांक और उनकी पत्नी प्रिया दोनों दिल्ली स्थित पोस्टल अकाउंट ऑफिस में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उनकी साढ़े तीन साल की एक बेटी भी है।
जिम ट्रेनर से नजदीकियां और खूनी साजिश
Gym Trainer Affair Husband Murder:जांच में सामने आया कि प्रिया पिछले 7-8 महीनों से वसुंधरा के एक जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पूछताछ में आरोपी प्रताप ने कबूल किया कि वे दोनों आपस में शादी करना चाहते थे।
शशांक को जब पत्नी के इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो उसने विरोध किया और वे लोग दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट होने की योजना बना रहे थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम
Gym Trainer Affair Husband Murder:योजना के तहत 26 अक्टूबर की सुबह जिम ट्रेनर प्रताप सिंह चाकू लेकर शशांक के घर पहुंचा। प्रिया ने पहले ही फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया और खुद अपनी गाड़ी लेकर घर से बाहर निकल गई, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद प्रताप घर के अंदर घुसा और बेडरूम में गहरी नींद में सो रहे शशांक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शशांक की चीख-पुकार सुनकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही इंदिरापुरम थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल शशांक को तुरंत यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
Gym Trainer Affair Husband Murder:घायल शशांक के भाई रितेश की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर को ही दोनों आरोपियों (पत्नी प्रिया और जिम ट्रेनर प्रताप) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
read this:-Mathura Yamuna Expressway Accident: दो यात्री बसें और कांच से भरा कैंटर आपस में टकराए, कई लोग घायल

