Rehan Vadra Photo Exhibition Controversy:कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बेटे और राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी उस वक्त विवादों में घिर गई, जब दिल्ली के प्रतिष्ठित बीकानेर हाउस में उनकी दर्जनों तस्वीरें हटा दी गईं। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। रेहान वाड्रा और उनके परिवार ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है, वहीं बीकानेर House मैनेजमेंट ने भी अपना आधिकारिक पक्ष रखा है।
क्या है पूरा विवाद?
Rehan Vadra Photo Exhibition Controversy:रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित होनी थी। लेकिन प्रदर्शन से ठीक पहले रेहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए कि प्रशासन ने उनकी 70 से ज्यादा तस्वीरें जबरन हटवा दी हैं।
रेहान के मुताबिक, अधिकारियों ने उनसे दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़ी तस्वीरें और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) से जुड़ी दो तस्वीरें भी हटाने को कहा था। उनका कहना था कि प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर इन तस्वीरों को नहीं हटाया गया, तो प्रदर्शनी को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पूरी घटना के बाद प्रदर्शनी में उनकी चुनिंदा तस्वीरें ही शेष रह गईं।
बीकानेर हाउस सोसाइटी का आधिकारिक बयान
Rehan Vadra Photo Exhibition Controversy:मामले के तूल पकड़ने के बाद बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से सफाई सामने आई है। पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, सोसाइटी ने अपने बयान में कहा है कि प्रदर्शनी के तहत प्रदर्शित कुछ तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी की निर्धारित नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाई गई थीं, जिसके चलते उन्हें हटाने का आग्रह किया गया था।
बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि बीकानेर हाउस कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच है, और यहां आयोजित होने वाली सभी प्रदर्शनियां तथा उनसे जुड़ी गतिविधियां संस्थान की स्थापित नीतियों के दायरे में होनी चाहिए। हालांकि, बाकी की तस्वीरें अभी भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जा रही हैं।
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का समर्थन
Rehan Vadra Photo Exhibition Controversy:इस विवाद के सामने आने के बाद रेहान वाड्रा को अपने माता-पिता का पूरा समर्थन मिला है। मां प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर बेटे की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह हमेशा उसके साथ खड़ी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता अभिव्यक्ति की आजादी से डरने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि उसकी ताकत खत्म हो चुकी है।
वहीं, पिता रॉबर्ट वाड्रा ने भी बयान जारी कर कहा कि उनके बेटे का काम विशुद्ध रूप से कला से जुड़ा है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि रेहान एक प्रोफेशनल फोटो आर्टिस्ट हैं और दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने जो तस्वीरें खींची थीं, वे उनकी कलात्मक रचनात्मकता (Creativity) का हिस्सा मात्र थीं।

