Patna Durga idol immersion stabbing incidentPatna Durga idol immersion stabbing incident
Spread the love

Patna Durga idol immersion stabbing incident:बिहार की राजधानी पटना में विजयादशमी के पावन पर्व पर एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है। शहर के पश्चिम दरवाजा इलाके में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई आपसी झड़प और चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अशोक राजपथ पर हुआ खूनी संघर्ष, सड़क पर छूटीं प्रतिमाएं और डीजे ट्रॉली

Patna Durga idol immersion stabbing incident:प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा के पास घटी। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी कुंदन कुमार (पुत्र नागेंद्र कुमार) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजक भद्रघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे ट्रॉली को लेकर किसी बात पर विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान कुंदन कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में शामिल लोग मां दुर्गा की प्रतिमा और डीजे ट्रॉली को सड़क पर ही छोड़कर मौके से भाग निकले।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, लगा लंबा जाम

Patna Durga idol immersion stabbing incident:इस गंभीर हमले में बुरी तरह जख्मी हुए कुंदन को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर ही प्रतिमा और डीजे ट्रॉली खड़े रहने के कारण अशोक राजपथ पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। विजयादशमी के अवसर पर सड़कों पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ पहले से ही मौजूद थी, जिसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थिति को संभालते हुए डीएसपी शिव शंकर ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खुद ट्रैक्टर चलाया और प्रतिमा को विसर्जन के लिए आगे बढ़वाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

प्रशासन के प्रतिबंधों की उड़ी धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

Patna Durga idol immersion stabbing incident:इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस में धड़ल्ले से डीजे ट्रॉली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना सिटी की एसपी पूर्वी शैलजा ने बयान दिया है कि पुलिस इस मामले में बेहद संवेदनशीलता से जांच कर रही है। आयोजक पक्ष की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटॉरी (FSL) की टीम की मदद भी ली जा रही है।

read thisL-Kanpur woman suicide Chakeri: कानपुर में दर्दनाक हादसा: पति की मौत के तीन साल बाद महिला ने लगाई फांसी, दोनों बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया