BhopalBhopal
Spread the love

रिपोर्टर: अरविन्‍द सिंह

Bhopal : मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादला एवं नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि छिंदवाड़ा जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार को जबलपुर निगमायुक्त की कमान सौंपी गई है।

रामप्रकाश अहिरवार को मिली भोपाल नगर निगम और मेट्रो की दोहरी जिम्मेदारी

भोपाल निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Bhopal जबलपुर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत 2018 बैच के आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को स्थानांतरित करते हुए भोपाल नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही शासन ने उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड (भोपाल) के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। अब राजधानी की नागरिक सुविधाओं के सुधार के साथ-साथ मेट्रो परियोजना को गति देने का जिम्मा भी उनके पास रहेगा।

अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर निगमायुक्त का प्रभार

जबलपुर निगमायुक्त अग्रिम कुमार

Bhopal वर्ष 2020 बैच के युवा आईएएस अधिकारी अग्रिम कुमार, जो अब तक छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, को जबलपुर नगर निगम आयुक्त की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर स्थानांतरित होने के बाद उनके सामने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति और जलभराव जैसी बुनियादी नगरीय समस्याओं के समाधान की प्रमुख चुनौतियां रहेंगी।

संस्कृति जैन वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त, अंजू अरुण कुमार को भी मिली नई जिम्मेदारी

उप सचिव संस्कृति जैन वित्त विभाग
उप सचिव अंजू अरुण कुमार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

Bhopal प्रशासनिक फेरबदल के तहत भोपाल नगर निगम की निगमायुक्त रहीं 2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को स्थानांतरित कर मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजू अरुण कुमार को मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़े: औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रयासों को मिली सफलता: NH-139 को फोरलेन बनाने की केंद्र से मिली मंजूरी

You missed