Anant Singh JDUAnant Singh JDU
Spread the love

Anant Singh JDU:बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Graduates Constituency) के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है। जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जाकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

जेडीयू उम्मीदवार को छोड़ जनसुराज के पाले में दिखे अनंत सिंह

Anant Singh JDU:पटना स्नातक सीट से जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है, लेकिन बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने उनका समर्थन करने के बजाय प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचकर सबको चौंका दिया। नामांकन के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ एक खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे। हालांकि, अनुज सिंह जब कागजी कार्रवाई के लिए निर्वाचन कार्यालय के अंदर गए, तब अनंत सिंह बाहर ही अपनी जीप पर रहे। इस दौरान उनका चिर-परिचित अंदाज यानी मूंछों पर ताव देना और पीला गमछा लहराना चर्चा का विषय बना रहा।

‘पार्टी से नहीं, नीरज कुमार से है नाराजगी’

Anant Singh JDU:इस खुली बगावत के बाद जेडीयू द्वारा अनुशासित कार्रवाई किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। वहीं उनके समर्थकों का दावा है कि अनंत सिंह पार्टी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी नाराजगी सिर्फ जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार से है। समर्थकों का आरोप है कि नीरज कुमार ने पहले कई मौकों पर अनंत सिंह का विरोध किया था, जिसके कारण विधायक उन्हें हराने का मन बना चुके हैं। नामांकन से पहले समर्थकों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

read this:-Amrinder Singh Raja:पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल: अध्यक्ष पद से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का इस्तीफा, नए नेतृत्व की अटकलें तेज