Indian Pilot Smit Machchhar:दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान में एक बड़ा हादसा टल गया, जिसमें भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने 174 यात्रियों की जान बचा ली। इस साहसिक कार्य के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित की सराहना हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें हीरो बताते हुए ट्वीट किया है और उनके परिवार से बात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान और परिजनों से बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अछ्वुत हिम्मत का परिचय दिया। उनकी बहादुरी से एक बड़ी त्रासदी टल गई। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और भारतीय मिशन द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है सराहना
Indian Pilot Smit Machchhar:कैप्टन स्मित मच्छार की इस वीरता की गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नेताओं ने उनकी पीठ थपथपाई है:
- बेंजामिन नेतन्याहू: इजरायल के प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित को वास्तविक हीरो करार दिया और कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आसमान में एक बड़ा हादसा टाल दिया।
- डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस घटना पर इजरायली प्रधानमंत्री से चर्चा की और भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम किया।
क्या थी पूरी घटना?
Indian Pilot Smit Machchhar:बुधवार को दुबई से तेल अवीव की उड़ान के दौरान विमान के को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की साजिश रची और कैप्टन स्मित पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद विमान नीचे गिरने लगा, लेकिन घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। यात्रियों की मदद से को-पायलट को काबू में किया गया, जिससे विमान सुरक्षित लैंड हो सका। वर्तमान में सऊदी अरब के एक अस्पताल में कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

