Auraiya road rage:उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रोड रेज का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रैफिक के दौरान रास्ता न मिलने के विवाद में एक महिला लोहे की रॉड से स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ती नजर आ रही है।
क्या है पूरी घटना?
Auraiya road rage:यह सनसनीखेज घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालौन की तरफ से आ रहे वाहनों के बीच साइड देने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष हिंसक हो गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला के हाथ में लोहे की भारी रॉड है, जिससे वह स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ वार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि पास ही खड़ा एक युवक खुद गाड़ी तोड़ने के बजाय लगातार उस महिला को उकसा रहा है। युवक के बार-बार कहने पर महिला और अधिक आक्रामक हो जाती है और गाड़ी के शीशे पूरी तरह चकनाचूर कर देती है।
पुलिस की कार्रवाई
Auraiya road rage:मामूली बात पर इस तरह का हिंसक प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

