रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर
Kosi : बिहार विधान परिषद के आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की सुपौल जिला इकाई द्वारा शनिवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना, मतदाता संपर्क अभियान को गति देना और प्रखंड से लेकर मतदान केंद्र (बूथ) स्तर तक पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाना था।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और पाग-माला से भव्य स्वागत
Kosi बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज के प्रदेश संयोजक व राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष (पूर्व विधायक) किशोर कुमार मुन्ना उपस्थित रहे। इसके अलावा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. रजनीश कुमार रंजन ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अतिथियों का पारंपरिक पाग और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सुपौल में 13 मतदान केंद्रों पर लगभग 9 हजार स्नातक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Kosi बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सुपौल जिले में इस चुनाव के लिए कुल 13 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जहां लगभग नौ हजार स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहमति से सभी बूथ सरकारी भवनों और प्रखंड मुख्यालयों में तय किए गए हैं। प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचने के लिए बूथवार जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं।
शिक्षा, रोजगार और युवाओं के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित रहेगा जन सुराज का चुनाव अभियान
Kosi मुख्य अतिथि किशोर कुमार मुन्ना और प्रत्याशी डॉ. रजनीश कुमार रंजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याओं और स्नातकों की अपेक्षाओं पर रहेगा। गम्हरिया प्रमुख सह कोसी संगठन प्रभारी शशि यादव तथा अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी और जन सुराज की नीतियों को हर मतदाता तक पहुंचाएगी।
ये भी पढ़े: कपाली गोलीकांड में नया मोड़: केस वापस लेने का बना दबाव, पीड़ित अफसर नवाज ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

