JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र बिष्टुपुर में दुर्गा पूजा और दीपावली के आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय ‘कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 2026’ (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी महिला मंच (जमशेदपुर शाखा) द्वारा आयोजित यह मेला 27 सितंबर (रविवार) से 29 सितंबर (मंगलवार) तक तुलसी भवन में आयोजित होगा। यह मेला प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आम जनता और खरीदारी के शौकीनों के लिए खुला रहेगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया करेंगी औपचारिक उद्घाटन

Jamshedpur मेले का भव्य आधिकारिक उद्घाटन 27 सितंबर (रविवार) को शाम 4:00 बजे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खीरवाल और कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेले में आगंतुकों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं।

कई राज्यों व शहरों की महिला उद्यमी लगाएंगी विविध स्टॉल

Jamshedpur इस व्यापार मेले की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें जमशेदपुर के स्थानीय स्टॉल्स के साथ-साथ कोलकाता, रांची, झारसुगुड़ा, धनबाद, चाईबासा, बलरामपुर और पुरुलिया जैसे कई प्रमुख शहरों से महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं। मेले में त्योहारी खरीदारी को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक व आधुनिक परिधान, हस्तनिर्मित आभूषण, घरेलू सजावटी सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा खान-पान के विभिन्न लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास

Jamshedpur संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि कंज्यूमेक्स मेला महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को एक बड़े व्यावसायिक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। मारवाड़ी महिला मंच ने जमशेदपुर के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार मेले में पहुंचे और इन महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर स्वदेशी तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।

ये भी पढ़े: जमुई घटना पर पुलिस का कड़ा रुख: आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सजा, शेखपुरा पहुंचे मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार

You missed