Puri Hotel Fight Food Hair DisputePuri Hotel Fight Food Hair Dispute
Spread the love

Puri Hotel Fight Food Hair Dispute:ओडिशा के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन शहर पुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल में खाने के दौरान बाल मिलने की शिकायत करने पर पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में पर्यटकों समेत कुछ लोग घायल हो गए हैं, और घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैसूर से पुरी घूमने आए थे पर्यटक

Puri Hotel Fight Food Hair Dispute:जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर से 13 पर्यटकों का एक समूह पुरी घूमने आया था। समुद्र तट पर घूमने के बाद सभी लोग रात के वक्त खाना खाने एक स्थानीय होटल में पहुंचे थे। इसी दौरान खाने की थाली में बाल मिलने पर पर्यटकों ने आपत्ति जताई और होटल स्टाफ से खाना बदलने की मांग की।

बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला

Puri Hotel Fight Food Hair Dispute:आरोप है कि खाना बदलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पर्यटकों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर होटल कर्मियों ने होटल का शटर बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में भारत चंद्र और उनकी 23 वर्षीय पत्नी सुष्मिता आर. घायल हो गईं। खास बात यह है कि सुष्मिता सात महीने की गर्भवती हैं, जिन्हें इस झड़प के दौरान चोटें आईं।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Puri Hotel Fight Food Hair Dispute:घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में कथित तौर पर पर्यटकों द्वारा भी होटल कर्मचारियों पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है, जिसके आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असल में विवाद की शुरुआत किसने की थी।

पुलिस कार्रवाई और दो लोग हिरासत में

Puri Hotel Fight Food Hair Dispute:पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। भाषा की समस्या भी विवाद बढ़ने की एक वजह बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि पुरी आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

read this:-Jodhpur Municipal Corporation:जोधपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांटे की टक्कर में 6 वोटों से हासिल की जीत