By: Ravindra Singh
MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से ठीक पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम लगातार प्रभावी हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
अगले 24 घंटे में और प्रभावी हो सकता है सिस्टम
MP Weather मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम अगले 24 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
इन 10 जिलों में भारी बारिश के आसार
MP Weather गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा शामिल हैं।
इन जिलों में भी हो सकती है बारिश
MP Weather भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जगहों पर हल्की बारिश या सिर्फ बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है।
मानसून सीजन खत्म होने में करीब 6 दिन बाकी
MP Weather मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। ऐसे में अब मानसून सीजन समाप्त होने में करीब छह दिन शेष हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों से मानसून की विदाई का दौर पहले ही शुरू हो चुका है।
बुधवार को भी कई जगह हुई बारिश
MP Weather प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में रुक-रुककर बारिश होती रही। नर्मदापुरम के इटारसी में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। खरगोन में बारिश के कारण अनाज मंडी में रखा करीब 200 क्विंटल मक्का भीग गया। इसके अलावा खंडवा, टीकमगढ़ समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश देखने को मिली।
प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
MP Weather मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश का करीब 91.9 प्रतिशत है। प्रदेश के 23 जिलों में बारिश सामान्य से अधिक दर्ज हुई है।
इन जिलों में अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।
ये भी पढ़े: 40 के बाद इन हेल्थ नंबर्स पर रखें नजर, बिना लक्षण के भी हो सकती हैं बीमारियां, समय रहते कराएं जरूरी जांच

