JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : जिले के तिलाबनी गांव में नशाखोरी के खिलाफ समाज को जागरूक करने के लिए एक विशेष पहल की गई। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी के छात्र-छात्राओं ने ‘ग्राम सभा’ कार्यक्रम के तहत नशामुक्ति पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक का भव्य मंचन किया। बच्चों की इस सराहनीय कोशिश की स्थानीय ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

जागरूकता फेरी और नारों के साथ ग्रामीणों को किया आमंत्रित

Jamtara कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा गांव में निकाली गई एक प्रभावफेरी से हुई। हाथों में तख्तियां और प्रेरक स्लोगन लिए बच्चों ने “गांव-गांव में संदेश पहुंचाएं, नुक्कड़ नाटक देखने आएं” जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के बुरे प्रभावों से अवगत कराया और नाटक देखने के लिए आमंत्रित किया।

नुक्कड़ नाटक से दर्शाए नशाखोरी के घातक दुष्परिणाम

Jamtara ग्राम सभा कार्यक्रम समन्वयक भवेश कुमार के निर्देशन में आयोजित इस नाटक में विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से यह दिखाया गया कि नशा किस तरह इंसान को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर देता है। नाटक में काजल, डोली, प्रिंस, रूपा, प्रियंका और कृष्णम ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, जबकि अन्य सहपाठियों ने उनका बखूबी साथ दिया।

ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Jamtara इस अवसर पर सहायक शिक्षक अवधेन्द्र प्रताप सिंह और ग्राम मुखिया सनातन जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने खुद भी जीवन भर नशे से दूर रहने तथा समाज को लगातार जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजन ने ग्रामीणों पर गहरा प्रभाव छोड़ा और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े: मुरैना में 49 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल: बनने से पहले ही उखड़ने लगी रोड, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री का आरोप