Greater Noida Hit and Run:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लापरवाही और स्टंट बाजी का एक दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार अल्टो कार से स्टंट कर रहे एक चालक ने कई छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और गाड़ी को हिरासत म
स्टंट के दौरान बेकाबू हुई गाड़ी
Greater Noida Hit and Run:प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है। कुछ युवक कई गाड़ियों के साथ सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे और गोल-गोल गाड़ी घुमा रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार अचानक पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे से गुजर रहे चार से पांच छात्रों पर चढ़ गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी ड्राइवर अपनी गाड़ी समेत तुरंत वहां से फरार हो गया।
बीसीए छात्र के पैर में फ्रैक्चर
Greater Noida Hit and Run:घायल छात्र गौरव नागर के भाई ध्रुव नागर ने जानकारी दी कि गौरव जीएनआईओटी कॉलेज (GNIOT College) से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के पास से गुजर रहा था, तभी कुछ लड़के स्टंटबाजी और वीडियो शूट कर रहे थे। बेकाबू कार की टक्कर से गौरव के पैर में गंभीर फैक्चर हो गया है, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसके अन्य साथियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
Greater Noida Hit and Run:घटना की जानकारी मिलते ही थाना नॉलेज पार्क की पुलिस हरकत में आई और तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कार चालक और दुर्घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
read this:-मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई करीब, 37 जिलों में बारिश की कमी

