Constable Manoj Dhakad:मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वीआईपी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
Constable Manoj Dhakad:यह पूरी घटना गुना शहर के नयापुरा इलाके में स्थित ममता डेयरी के पास की है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 869 मनोज धाकड़ (वर्मा) की ड्यूटी सर्किट हाउस पर वीआईपी सुरक्षा में लगाई गई थी। हालांकि, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी ड्यूटी छोड़कर अवैध रूप से नयापुरा क्षेत्र में पहुंच गया।
अत्यधिक शराब के नशे में धुत होने के कारण सिपाही ने सड़क पर हंगामा और बदसलूकी शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके पास उसकी सरकारी राइफल भी थी, जिसे उसने नशे की हालत में वहीं फेंक दिया था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद उसके साथी आरक्षक ने तुरंत राइफल को संभाल लिया। कोतवाली थाने की पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसका हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा। चर्चा यह भी है कि उक्त सिपाही पहले भी इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है।
एसपी ने लिया कड़ा संज्ञान और जारी किया निलंबन आदेश
Constable Manoj Dhakad:मामले की गंभीरता को देखते हुए गुना की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया और आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जारी आदेश के मुताबिक, सिपाही का यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का सीधा उल्लंघन है। निलंबन की अवधि के दौरान उसका मुख्यालय पुलिस लाइन गुना तय किया गया है और उसे बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की पाबंदी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच एडिशनल एसपी द्वारा की जा रही है, और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
read this:-ग्वालियर में देर रात धू-धू कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

