GhaziabadGhaziabad
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Ghaziabad : गाजियाबाद की अंकुर विहार थाना पुलिस ने घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो खतरनाक बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के गहने, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

Ghaziabad पुलिस को 7 सितंबर को सुंदर विहार (सहदुल्लाबाद) इलाके में हुई चोरी के सिलसिले में 9 सितंबर को एक मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद रामलीला मैदान और गढ़ी कटैया मार्ग पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध तमंचे और चोरी का सामान बरामद

Ghaziabad पकड़े गए बदमाशों की पहचान आकिब (निवासी मेरठ/सोनीपत) और ध्यान सिंह (निवासी मैनपुरी) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 7 सितंबर की चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से:

  • 4,700 रुपये नकद और चोरी की ज्वेलरी
  • .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस
  • घर के ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह में उनके दो और साथी शामिल हैं जो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Ghaziabad पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • आकिब: इसके खिलाफ अंकुर विहार थाने में नकबजनी और दिल्ली में लूट का मामला दर्ज है।
  • ध्यान सिंह: इस पर अंकुर विहार में नकबजनी, दिल्ली में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) व NDPS एक्ट, और मेरठ में पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस दोनों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े: बोन मैरो क्या है? जानिए शरीर में इसका काम और इसे स्वस्थ रखने के तरीके