JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रांची के ऑरकिड मेडिकल सेंटर और आइरिस अस्पताल के प्राविधिक सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा महाराज अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, 85 मरीजों ने उठाया लाभ

Jamshedpur सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस परामर्श शिविर में कुल 85 लोगों ने अपनी नि:शुल्क जांच कराई। शिविर में यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टर विष्णु प्रताप, डॉक्टर अर्विता कुमारी और डॉक्टर किशन ने मरीजों की बीमारियों का गहराई से अवलोकन किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।

यूरोफ्लोमेट्री, फाइब्रोस्कैन और आंखों की हुई आधुनिक जांचें

Jamshedpur शिविर में आए मरीजों के लिए कई आधुनिक एवं जटिल जांचों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। इसमें मुख्य रूप से यूरोफ्लोमेट्री, लीवर के लिए फाइब्रोस्कैन, आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और रैंडम ब्लड शुगर (RBS) परीक्षण शामिल थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने लोगों को खान-पान में सुधार और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

संस्था के सदस्यों और समाजसेवियों का रहा विशेष योगदान

Jamshedpur आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज के हर वर्ग को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल पाती हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, महाबीर मोदी, उमेश शाह, दीपक पारीक, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओमप्रकाश संघी, नरेश कांवटिया, अजय चेतानी और अभिषेक अग्रवाल गोल्डी समेत कई अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े: दिशा की बैठक में दिए निर्देशों की डीडीसी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश