लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 9 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज रात 9:53 बजे तक शिव योग रहेगा। वहीं दोपहर 3:15 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा और अघोर चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में भगवान शिव की आराधना के लिए आज का दिन विशेष माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। व्यापार में अच्छे मुनाफे के अवसर मिलेंगे। जमीन या मकान से जुड़ी खरीदारी की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अवसर मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख और आपसी समझ बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार में शांति और सौहार्द का वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान मजबूत होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर होंगे और किसी पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से संबंधित कोई सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रह सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रेरणा लेकर आप अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी के बजाय धैर्य से आगे बढ़ना सफलता के लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने और खान-पान को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। बच्चे आपके साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे, इसलिए उनकी बात ध्यान से सुनें और समझदारी से मार्गदर्शन दें। खरीदारी करने जा रहे हैं तो पहले जरूरी सामान की सूची तैयार कर लें। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा शुरू हो सकती है, जिससे घर में उत्साह और खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप रोजगार के नए विकल्प तलाशने में व्यस्त रहेंगे। तरोताजा महसूस करने के कारण काम समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। निजी जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिनका प्रभाव भविष्य में दिखाई देगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने से मन प्रसन्न रहेगा और तनाव कम होगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आज हल्का भोजन करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कारोबारियों को विशेष आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है। बच्चे किसी काम में आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। मेहनत और पूरी लगन से किया गया काम सफलता दिलाएगा। किसी की सहायता से सरकारी विभाग से जुड़ा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। आप नया कारोबार शुरू करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास हो सकता है और उनकी पुस्तक प्रकाशित होने की संभावना है। किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर आप अच्छा समय बिताएंगे और नए लोगों से भी परिचय हो सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से खास रहेगा। तकनीक का इस्तेमाल करके आप अपने काम को कम समय में पूरा कर सकते हैं। मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में चल रही किसी गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 6
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। धन कमाने के कई अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के बाद आप नए प्रोजेक्ट की योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। बच्चों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक खुशी मिलेगी। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिलने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप कारोबार को किसी नई जगह पर स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं तो पहले उस स्थान की पूरी जानकारी जुटा लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लंबे समय से चली आ रही कुछ उलझनों का समाधान हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने और उनके साथ खेलने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपके साहस और समझदारी से किए गए काम की लोग प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप कोई फैक्ट्री या नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं और इसमें भाई का सहयोग प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने कोर्स या विषयों में बदलाव करने का अवसर मिल सकता है, जिससे उन्हें पढ़ाई समझने में आसानी होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
ये भी पढ़े: सुपौल: मदरसे में मिठाई और समोसा खाने से 4 छात्राएं बीमार, एक मासूम की मौत; जांच में जुटा प्रशासन

