SagarSagar
Spread the love

रिपोर्टर: अरविन्‍द सिंह

Sagar : मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील स्थित बराज गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

आधी रात को बिगड़ी हालत, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

Sagar शनिवार रात शराब का सेवन करने के बाद बराज गांव के निवासियों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ितों को उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। मामला गंभीर होते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग सुजानिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sagar स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध और नकली शराब की बिक्री की शिकायतें आबकारी विभाग को दी जा रही थीं। लाइसेंसी ठेकेदारों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते इतना बड़ा हादसा घटित हो गया।

पुलिस जांच शुरू और शराब के सैंपल जब्त

Sagar मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने गांव से शराब के सैंपल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह शराब कहां से सप्लाई की गई थी और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़े: 6 सितंबर 2026, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल