रिपोर्टर: सन्तोष सरावगी
Gwalior : जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी (कलेक्टर) श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर भीतरवार क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।

कंजर डेरों पर आबकारी विभाग की अचानक दबिश
Gwalior आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों, जैसे चकमियाँपुर कंजर डेरा, गोलपुरा कंजर डेरा, बसई कंजर डेरा और भीतरवार शहर में एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कई गुप्त ठिकानों, ड्रमों और जमीनी गड्ढों में छुपाकर रखी गई सामग्री को जब्त किया।

3400 किलो लहान और हाथ भट्टी शराब बरामद
Gwalior छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री और शराब जब्त की:
- चकमियापुर कंजर डेरा: ड्रमों, टंकियों और जमीन में बनाए गए गड्ढों से लगभग 2300 किलोग्राम गुड़ लहान तथा 43 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद हुई।
- चकमियापुर के हार व गोहिंदा: प्लास्टिक की केन और ड्रमों से लगभग 1100 किलोग्राम गुड़ लहान जब्त किया गया।
- बसई कंजर डेरा: मौके से लगभग 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।
टीम ने बरामद गुड़ लहान से सैम्पल लेने के बाद शेष सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। जब्त शराब और नष्ट किए गए लहान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4,55,000 (चार लाख पचपन हजार रुपये) आंकी गई है।
5 मामले दर्ज, छापेमारी में शामिल रही बड़ी टीम
Gwalior इस मामले में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन तथा व्रत डबरा व भितरवार प्रभारी (आबकारी उप निरीक्षक) सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पूरी हुई।
इस छापेमारी दल में आबकारी उप निरीक्षक रवि सिसोदिया व सुरेश कुमार पाराशर, मुख्य आरक्षक राजेंद्र अहिरवार व सुनील सिंह, तथा आरक्षक कपिल गुगनानी, भरत जाटव, राघवेंद्र भदौरिया, मातादीन धाकड़, राधा दांगी, प्रियंका जाटव, पवन यादव, दिव्यांश गौर, संजय दोहरे, देवेश शर्मा, अमन सिंह, शिवकांत मिश्रा और अन्य आबकारी अमले ने मुख्य भूमिका निभाई। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़े: बिष्टुपुर भागवत कथा: ‘दुःख में भी प्रसन्न रहने का संदेश देते हैं भगवान कृष्ण’

