Spread the love

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी घायलों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की मदद में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कराने को कहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आकलन की प्रक्रिया पूरी कर 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।