RajgarhRajgarh
Spread the love

रिपोर्टर: सोनी राजपूत

Rajgarh : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कानपुर से इंदौर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ब्यावरा में भोपाल बाईपास पुल के पास अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में बेंगलुरु पुलिस के एक थाना प्रभारी (TI) सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य यात्री घायल हो गए।

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस, मची चीख-पुकार

Rajgarh प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 7 बजे की है जब बस पुल के तीखे मोड़ पर गति नियंत्रण खो बैठी। टकराने का झटका इतना तेज था कि बस में सवार 4 यात्री खिड़कियों से छिटककर 30 फीट नीचे सर्विस रोड पर आ गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया।

आरोपी की तलाश में जा रही थी बेंगलुरु साइबर टीम

Rajgarh हादसे में जान गंवाने वालों में बेंगलुरु साइबर सेल के इंस्पेक्टर रवि केवी (45 वर्ष) शामिल हैं। वे अपनी टीम के साथ एक आपराधिक मामले के सिलसिले में आरोपी की धरपकड़ के लिए बस द्वारा इंदौर जा रहे थे। इस दुर्घटना में उनकी टीम के सब-इंस्पेक्टर रमेश नायक, एएसआई श्रीनिवास और तकनीकी सहायक विश्वनाथ भी घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त बस चालक विकास शुक्ला, बेलाल अली और ज्योतिरादित्य सिंह सहित अन्य यात्रियों की इस हादसे में जान चली गई।

घायलों को ब्यावरा में इलाज के बाद भोपाल किया गया रेफर

Rajgarh हादसे में घायल हुए 12 लोगों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर और कानपुर के निवासी भी शामिल हैं, जो धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों—जिन्हें एएसआई श्रीनिवास, सुरेंद्र प्रताप सिंह और सुमन शर्मा शामिल हैं—को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और मोड़ पर बस का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर फूटा बांध: बचाव कार्य रोका गया, तटवर्ती इलाकों से हटने की अपील