SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : बिहार के शेखपुरा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां पहाड़ पर स्थित एक पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीहो गांव के समीप की है।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लगभग 12 घंटे तक चले अनिश्चितता के माहौल के बाद आखिरकार किशोर का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ पाया गया, जिसके बाद परिजनों की बची-खुची उम्मीदें भी टूट गईं।

शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा

Sheikhpura मृतक किशोर की पहचान शेखपुरा जिले के करीहो गांव निवासी संजय उर्फ दीपू यादव के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ अमन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रियांशु घर से पहाड़ के समीप स्थित 7 नंबर बंद पड़ी पुरानी खदान की ओर शौच के लिए गया हुआ था। खदान के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने के कारण वह खदान में जमा पानी के गहरे गड्ढे में जा गिरा। पानी की अत्यधिक गहराई होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

12 घंटे की तलाश के बाद पानी की सतह पर आया शव

Sheikhpura हादसे के बाद से ही स्थानीय स्तर पर किशोर की खोजबीन की जा रही थी। हालांकि पानी की गहराई और विकट भौगोलिक स्थिति के कारण तुरंत उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

घटना के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद सुबह-सुबह प्रियांशु का शव पानी की ऊपरी सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Sheikhpura घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा-टाउन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टाउन थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरदासपुर पहाड़ी के समीप बंद पड़ी खदान के गड्ढे में जमा पानी में डूबने से करीहो गांव निवासी प्रियांशु कुमार की मृत्यु हुई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से बंद पड़ी खतरनाक खदानों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

ये भी पढ़े: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित